Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों का किया गया सम्मान

बस्तर कमिश्नर अमृत खलको व आईजी पी सुन्दराज ने जिला के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा गुरुवार को किया। इस दौरान बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला को नदी पार कर गादीरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव करवाने वाले जवानों को सम्मानित किया।
बाढ़ के चलते मलगेर नदी का पानी लगभग पन्द्रह दिनों से पुल के ऊपर बह रहा था। इसके चलते दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट चुका था। नदी नाले उफान पर थे 17 अगस्त को नदी के दस किलोमीटर दूर अनीता मण्डावी जो गर्भवती थी और प्रसव पीड़ा से कराह रही थी पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण गादीरास स्वस्थ केन्द्र तक लाना असंभव था इसकी जानकारी जैसे ही गादीरास थाना प्रभारी को मिली तुरन्त ही अपने बड़े अधिकारियों को अवगत कराया और थाना प्रभारी द्वारा नाव मंगवाया गया और पुलिस के जवानों द्वारा नाव की मदद से अनीता मण्डावी को सुरक्षित इस पार लाया गया और गादीरास स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिये गादीरास थाना के तीन जवानों को बस्तर कमिश्नर और आईजी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले जवानों में यालम राव, पुनेम जोगा और इगन्स्यू तिर्की शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Soldiers posted in flood affected areas were honored


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hF8l94
via IFTTT

No comments