ट्रू-नॉट कोविड टेस्टिंग लैब में रोज 20 सैंपल की होगी जांच
जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को कलेक्टर चंदन कुमार ने ट्रू-नाट कोविड-19 टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया। इससे जिले में चल रहे कोरोना जांच में तेजी आएगी। ट्रू-नॉट टेस्टिंग मशीन से 1-2 घंटे के भीतर ही कोरोना जांच के 100 प्रतिशत सटीक परिणाम मिलेंगे। लैब में एक बार में 4 लोगों के सैंपल एक साथ जांच किए जाएंगे। इस तरह रोजाना औसतन लगभग 20 लोगों का कोरोना जांच ट्रू-नाट लैब में किया जाएगा।
अब तक जिले में कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरटी-पीसीआर जांच के लिए स्वाब सैंपल मेकॉज भेजा जाता था। यहां से टेस्ट की रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन लग जाते थे। लेकिन ट्रू-नाट मशीन की मदद से जिले वासियों को सटीक रिपोर्ट पाने के लिए अब इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुछ घंटों के भीतर ही उन्हें शत प्रतिशत परिणाम उपलब्ध हो जाएंगे।
मशीन से ऐसे लोगों की जांच में मदद मिलेगी, जिनका एंटीजेन किट में रिपोर्ट निगेटिव हो लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण साफ दिख रहे हों। कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि ट्रू-नाट टेस्टिंग लैब की मदद से अब कोरोना जांच में तेजी आने के साथ ही वायरस के भिन्न स्ट्रेन पता करने में भी सहायता मिलेग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qy8bo7
via IFTTT
No comments