अफसरों ने दोनों पक्षों को दी समझाइश, नियमों का करें पालन, हुक्का-पानी बंद करने का अधिकार नहीं
ग्राम भोथली में गणेश साहू ने मंगलवार को कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की थी। वह जिला अस्पताल मंे भर्ती है। खतरे से बाहर है। बयान मंे उन्होंने गांव से बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद होने के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कही थी। एसडीएम सिल्ली थॉमस, एसडीओपी दिनेश सिन्हा सहित पुलिस, राजस्व विभाग के अफसर गुरुवार शाम को गांव पहुंचकर दोनों पक्षों की बैठक ली।
ग्राम पंचायत में हुई चर्चा में गणेश के परिवार व सरपंच व गांव के सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए। एसडीएम ने कहा कि गणेश राम के बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। गांव वालांे की ओर से जो बंदिशें लगाई जाती है, उनका पालन नहीं किया जाता। यह बातें बैठक में सामने आई है। सरपंच व गांव वालांे से कहा कि बहिष्कार कर किसी का हुक्का-पानी बंद नहीं रखना है। भेदभाव न करें। सरपंच केशुराम गंधर्व ने बताया कि गांव के हित में ही चेतावनी दिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EtrxbD
via IFTTT
No comments