Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिले के 2,417 किसानों को मिला बीमा क्लेम

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिनों आयोजित बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन तथा पशु चिकित्सा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
उन्होंने कृषि विभाग के उप संचालक से फसल क्षेत्राच्छादन का लक्ष्य, फसलों की स्थिति की जानकारी ली। जिले में खाद का भंडारण तथा वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने मछली पालन विभाग की गतिविधियों एवं संचालित योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले के ग्रामीण तालाबों तथा सिंचाई जलाशयों में मत्स्य पालन का कार्य जारी है। जिसमें जिले के लगभग 7 हजार से अधिक मछुआरों को जीविकोपार्जन का साधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर ने रबी फसल 2019-20 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि रबी फसल 2019-20 का बीमा क्लेम जिले के 2,417 किसानों को 6 करोड़ 67 लाख 15 हजार 719 रुपए का भुगतान किया गया है। कलेक्टर ने जिले में रागी तथा कोदो फसल का रकबा, संभावित उत्पादन तथा विक्रय आदि की चर्चा की। उन्होंने शासन की बाड़ी विकास योजना की प्रगति की जानकारी ली और उत्पादित सब्जियों के विक्रय के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिह्नांकित स्थानों पर मसाला उद्योग लगाने तथा मार्केटिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मशरूम उत्पादन के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत जिले में दुग्ध उत्पादन, कुक्कुट पालन, पशु नस्ल सुधार, पशुओं का टीकाकरण, गौठान ग्रामों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, हितग्राहियों का प्रशिक्षण आदि कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डाॅ. मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ErIhQv
via IFTTT

No comments