Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

महिला पर किया हमला, रात में दो बछड़ों को मारकर दिन भर छत पर छिपा रहा तेंदुआ

दुधावा इलाके में पिछले एक माह से तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। लगातार मवेशियों को मार रहा तेंदुआ बीतीरात भी धनोरा में दो बछड़ों को मार दिया। जिसके बाद वह गुरूवार रात तक उसी छत में छिपा रहा। लेकिन इसकी भनक घरवालों को नहीं लगी। जबकि सुबह वे मृत बछड़े को देखे थे। शाम को जब फिर से कोटे में गए तो पता चला वहां तेंदुआ है। जिसके बाद उसे पकडऩे वन विभाग रेस्क्यू आपरेशन शुरू की। इसके साथ ही तेंदुआ एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया।
तेंदुआ इलाके में शाम होते ही बस्ती में घुसने लगा है। जिससे शाम से सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। बुधवार 12 अगस्त की शाम तेंदुआ साल्हेटोला बस्ती में घुस आया था। बस्ती में घूमने के बाद शाम 7 बजे यहां घर के बाहर बैठी 70 वर्षीय महिला पीला नाग पर हमला कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो इसकी तो घर के अंदर से उसका पुत्र दौड़ कर बाहर आया। हल्ला होने पर तेंदुआ महिला को छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद बस्ती में तेंदुआ के घुसने की जानकारी हुई। लोग उसे यहां वहां तलाशते रहे लेकिन अंधेरा होने के कारण वह नहीं दिखा। तेंदुआ के हमले से महिला के सिर में गहरे जम हुए हैं। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आदमखोर होने की दहशत
ग्रामीणों ने बताया तेंदुआ कल शाम से गांव के आसपास मंडरा रहा था। अब महिला को भी घायल कर दिया है। जिससे डर और बढ़ गया है। क्योंंकि अबतक तेंदुआ सिर्फ मवेशी व मुर्गा को ही अपना निशाना बना रहा था। लेकिन महिला का खून लगने के बाद से इलाके में इस बात की दहशत है कि तेंदुआ आदमखोर हो गया है। इलाके के खौफजदा ग्रामीणों ने तेंंदुआ को पकड़ इलाके से बाहर ले जाने की मांग की है।

एक महीने में 6 मवेशियों और कई मुर्गों का शिकार
दुधावा इलाके में पिछले एक महीने से तेंदुआ घूम कर पशुपालकों को नुकसान पहुंचा रहा है। कुछ दिन पूर्व तेंदुआ सारवंडी में घुस कर दो मवेशियों पर हमला कर दिया था। एक सप्ताह पहले दुधवा बस स्टेंड में ही दो बछड़ों व कई मुर्गों पर हमला किया था। बुधवार रात भी दो बछड़ों को मारने के बाद एक महिला को घायल कर दिया।

अब फिर हमला किया तो चलाएंगे ऑपरेशन
सरोना रेंजर दिनेश पटेल ने कहा तेंदुआ के हमले से घायल महिला के इलाज का पूरा खर्च वन विभाग उठाएगा। मुआवजा दिया जाएगा। तेंदुआ हमला करता है तो सुरक्षा के लिए आपरेशन चलाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kJ4GZK
via IFTTT

No comments