Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ट्रेन के सामने कूदा प्रेमी जाेड़ा युवती की माैत, युवक गंभीर

चरोदा डी केबिन के पास रविवार को नाबालिग प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान नाबालिग प्रेमिका की मालगाड़ी में पैर फंसा और वह 15 फीट दूर तक घिसटती चली गई और उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं प्रेमी को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका की आयु 17 साल और प्रेमी 18 साल का बताया गया है। भिलाई तीन जीआरपी मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। मामला आत्महत्या का है या फिर पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी के चपेट में आ गए इसकी जांच चल रही है।
रात से ही गायब थे दोनों: घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे की है। दोनों उरला निवासी हैं। नाबालिग लड़की और लड़का शनिवार रात से ही घर से गायब थे। भिलाई-3 जीआरपी थाना टीआई एलएस राजपूत ने बताया कि डाउन लाइन की ट्रैक में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ab2Iwd
via IFTTT

No comments