रिटा. कर्मी ने पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने तालाब में फेंका
इवनिंग वॉक करके घर लौट रहे रिटायर्ड बीएसपी कर्मी पर लूट और हत्या की नीयत से नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों बदमाशों ने बीएसपी कर्मी को रास्ते में रोका और पैसे व मोबाइल मांगने लगे। विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने बंधक बनाया और झाड़ियों में ले गए। मारपीट करने के बाद कटीली तार से दोनों हाथ बांध दिए। इसके बाद तालाब मेंं फेंकने के बाद फरार हो गए। घायल हालत में बीएसपी कर्मी तैरकर तालाब से बाहर निकले।
सिर्फ मारपीट का केस दर्ज
पद्भनाभपुर पुलिस ने शनिवार को केलाबाड़ी निवासी 59 वर्षीय सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ महज मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। बीएसपी कर्मी के असिस्टेंट प्रोफेसर बेटे ने बताया कि घटना 5 अगस्त की है। हमेशा की तरह शाम करीब 6.30 बजे पिता घर से टहलने के लिए निकले थे। रास्ते में स्कूल के बाद निर्माणाधीन काम को देखने के लिए रुके थे। इसी दौरान दो बदमाश पिता के पास पहुंच गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PCEdij
via IFTTT
No comments