Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रदेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर कर रही है बदले की कार्यवाही : सतीश लाटिया

भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया गुरुवार को नगर के दौरे पर पहुंचे। इस पर पखांजूर मंडल के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा मंडल के कार्यकर्ता नगर के प्रवेश द्वार माटोली में जमा होकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष का पखांजूर स्थित पुराना बाजार चौक में भाजपा महिला मोर्चा ने मोनिका साहा के साथ स्वागत किया।
लाटिया ने कहा कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदले की कार्यवाही कर रही है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार जिन वायदों के साथ सत्ता में आई है, उन वायदों में खरा नहीं उतर रही। अधिकांश वायदे आज भी अधूरे हैं और सरकार तो अब उन वायदों को पूरा करना तो दूर उन्हें याद भी नहीं करती। न ही प्रदेश में शराबबंदी हुई और न ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा। बुजुर्गों को एक हजार की पेंशन का वायदा सहित और कई लोग लुभावन वायदे किए थे, लेकिन आज सरकार इन वायदों को भूल चुकी है। प्रदेश में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास नहीं आ रहे, उज्जवला गैस के कनेक्शन नहीं मिल रहे। जिन योजनाओं से सीधे गरीब वर्ग को लाभ हो रहा था उन योजनाओं को सरकार भुला दिया है। नरवा, घुरवा, योजना के नाम से सिर्फ भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष हलधर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
State government is taking revenge action on BJP workers: Satish Latia


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30V9mnC
via IFTTT

No comments