Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नन्हें-मुन्ने बने राधा-कृष्ण, जीते पुरस्कार

पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा देर शाम तक उनके घर पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस मनाया।
पैराडाईज स्कूल के बच्चों ने अपने घर पर ड्राइंग एक्टीविटी में द्विवयानी साहू, मलिहा बानो, रोहन, झरना यादव, रंगोली में मोनिषा पिद्दा, भूमिका देवांगन, मृणालिनी रेड्डी, द्वियांश यादव, धैर्य मिश्रा, कोहिना, झरना शार्दुल, लिषा सलाम, मटका सजाओ में काव्या ठक्कर, आवनी रजक, बांसुरी सजावट में भावेश यादव, कृष्ण झूला सजावट में द्वियांश यादव, हर्षिता ठक्कर, थाल सजावट में सेजल पिद्दा, वैभवी राजपूत, चित्रकला में झरना यादव, रोहन रजक, विद्यारानी साहू, कृष्ण रूप में अनंत दुबे, शिद्धार्थ गुप्ता, अमित्रजीत, अभिषेक, अपेक्षा, राधा रूप में आवनी रजक, भाव्या मरकाम, मृणलिनी रेड्डी आदि ने विभिन्न गतिविधियों मे अपने घर से हिस्सा लिया। प्राचार्य रश्मि रजक एवं शिक्षको द्वारा बच्चों को उनके घर पर विभिन्न गतिविधियों कराकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के महापर्व पर समाज को एकता एवं शांति का संदेश दिया।

मटका फोड़ व चम्मच दौड़ का हुआ आयोजन
अंतागढ़। नगर नायापारा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मटका फोड़ व चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर में पुराने समय में कृष्णा जन्माष्टमी पर्व के दूसरे, तीसरे दिन मटका फोड का कार्यक्रम होता था। यह परंपरा धीरे-धीरे लुप्त होते जा रही है। इस सभ्यता को फिर से याद दिलाने नयापारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटका नयापारा के सभी बच्चों ने मिलकर फोड़ा। चम्मच दौड़ में प्रथम पूर्वी गुप्ता, द्वितीय याचना, तृतीय डीकेश साहू रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Radha-Krishna became little-born, won awards


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30SJPer
via IFTTT

No comments