Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कॉलेज छात्राओं व शिक्षकों ने रोपे पौधे

इंदरू केंवट कन्या कॉलेज के रासेयो प्रकोष्ठ द्वारा गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत कॉलेज परिसर एवं अपने घरों में पौधरोपण किया गया। प्राध्यापकों, एलुमिनी छात्रों, आफिस स्टॉफ एवं सक्रिय एनएसएस तथा रेडक्रॉस के वाॅलंटियर्स की टीम प्रेरक मार्गदर्शन में कार्य किया। प्रथम सत्र में एलुमिनी छात्राएं रेखा सोम, नीता नेताम, दीपिका देवांगन, दीपिका यादव के नेतृत्व में परिसर की साफ- सफाई, कूड़ा करकट का निपटारा, नाली निर्माण, पौधों के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई।
शाम के सत्र में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बी समुंद तथा प्रो. एसके साहू के नेतृत्व में एमुमिनी छात्रा मनभा सलाम, खिलेंद्री कश्यप के साथ संस्था परिसर, भीरावाही मुक्तिधाम तालाब किनारे फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इसके बाद गाजर घास उन्मूलन, विविपेरस एवं अधिपादप पौधों, आबलिगेटिव एवं मृतोपजीवी पौधों की पहचान एवं उनके महत्व, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए पौधे रोपे गए।

स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान
गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं ने ऑनलाइन उत्कृष्ट निबंध लेखन एवं नारा सृजन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर रंगोली एवं पोस्टर बनाए। स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज के श्रेष्ठ 5 एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अंजू नेताम, हीना साहू, कीर्तिका साहू, जमुना साहू, श्वेता साहू शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aA8DeD
via IFTTT

No comments