Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

काम में देर, बारिश में मिट्टी व मलबा बहकर सड़क पर आया, कीचड़ से लोगों का चलना हुआ मुश्किल

ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल का सड़क इन दिनों कीचड़ में तब्दील हो गई है। ठेकेदार द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। इसके चलते बारिश में मिट्टी व अन्य मलबा पानी से बहकर सड़कों पर आ गया है। इसके चलते सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है और चलने लायक नहीं है।
पैदल सड़क पर चलने के दौरान कोई वाहन आ जाए तो कपड़ों में कीचड़ हो जाते हैं। वहीं दुकानों के सामान भी खराब हो रहे हैं।
दुकान संचालकों ने बताया दुर्गूकोंदल से कोकड़े तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य चल रहा है। दुुर्गूकोंदल से संबलपुर मार्ग पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों ठेकेदार धीमी गति से कार्य कर रहे हैं, जिससे सड़कों के आसपास मिट्टी व अन्य मलबा पानी से बहकर सड़कों पर आ गया है। इसी कारण पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है और चलने लायक नहीं है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि राहगीरों व दुकानदारों को भी परेशानी न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Late in work, rain and mud flowed on the road, mud made it difficult for people to walk


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q2JTSQ
via IFTTT

No comments