Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सोनू सूद को भा गई पू‌र्व छात्र मनीष की बनाई पाेट्रेट

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए जो किया उससे आप सभी वाकिफ हैं। उनके इसी परमार्थ से प्रभावित होकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मनीष ताम्रकार ने 28 मई को चारकोल से पेपर पर सोनू की पाेट्रेट बनाई और फेसबुक पर उन्हें टैग किया। तीन माह बाद खुद सोनू सूद ने अपने फेसबुक वाल पर इसे शेयर किया है।

मनीष ने बताया कि उनकी पोस्ट सोनू के वाल पर शेयर होने के बाद हर एक से दो मिनट में लोगों फ्रैंड रिक्वेस्ट आ रहे हैं। अब तक नेपाल, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, जोधपुर, बंगलुरु, प्रयागराज, औरंगाबाद, बर्मर (राजस्थान), मोरादाबाद आदि के लोगों ने रिक्वेस्ट भेजा है।

पहली पोट्रेट रतन टाटा की बनाई, विवि के पूर्व छात्र हैं दुर्ग निवासी मनीष

पू‌र्व छात्र मनीष ताम्रकार ने चारकोल से पहली पोट्रेट रतन टाटा की बनाई, जब टाटा समूह की तरफ से कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपए दान किए गए। मार्च 2020 में टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ और टाटा संस ने 1000 करोड़ रुपए दान किए थे। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में मनीष ने उनकी पोट्रेट बनाई।

मनीष ने बताया कि उनकी पोस्ट सोनू के वाल पर शेयर होने के बाद हर एक से दो मिनट में लोगों फ्रैंड रिक्वेस्ट आ रहे हैं। कलाकार की कल्पना पर दूसरा प्रभाव डाला बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने। सूद ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की। खबरों के मुताबिक उन्होंने तकरीबन 20 हजार प्रवासी मजदूरों को नोएडा के एक कपड़ा यूनिट में काम भी दिलवाया।

बस चित्रकार ने समाज सेवक कलाकार के व्यक्तित्व को पेपर पर उभार दिया। इसके बाद मनीष यहीं नहीं रुके उन्होंने बॉलीवुड स्टार इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत सहित पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को भी अपनी कला के जरिए श्रद्धांजलि दी और उसे अपने फेसबुक वाल पर शेयर किया। लोगों ने उनकी इस कला को सराहा और कमेंट भी किए।

विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे गए हैं मनीष

युवा चित्रकार मनीष ताम्रकार ने हाल ही में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से एमएफए की डिग्री हासिल की है। वे देश के विभिन्न चित्रकला प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YPYGVF
via IFTTT

No comments