Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जेईई व नीट परीक्षा में शामिल होने छात्रों को मुफ्त में मिलेगी बस सुविधा, एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य

राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जेईई एवं नीट (एनईईटी) में जिले से सैकड़ों स्टूडेंट शामिल होंगे। कोरोनाकाल में परिवहन सेवा ठप है। ट्रेन और बसें नहीं चल रही हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहंुचाने और वापस लाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नि:शुल्क बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने साथ एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में शामिल होने वाली छात्रा के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी।

जेईई परीक्षा 1 से 6 सितम्बर तक व नीट की परीक्षा 13 सितम्बर को है। इसके लिए प्रदेश में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे समय में यह परीक्षा हो रही है जब कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है। इस वजह से ट्रेन सेवा बंद है। नुकसान होने की वजह से बस संचालक बसें नहीं चला रहे हैं। इसके चलते परिवहन की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने में परेशानी होगी।

इन अफसरों से करें संपर्क

विद्यार्थियों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। बस कलेक्टोरेट से लगेगी। परीक्षार्थी अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय से मोबाइल नंबर 9425540484, डिप्टी कलेक्टर लवकुश ध्रुव से मोबाइल नंबर 9907339864 एवं हितेश पिस्दा से मोबाइल नंबर 9981015696 पर संपर्क कर सकते हैं।

लिंक पर पंजीयन कराएं

अपर कलेक्टर मारकंडेय ने बताया कि जेईई एवं नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और लाने के लिए संबंधित लिंक पर नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। बताया कि पंजीयन के आधार पर बसों की व्यवस्था होगी, जो केंद्र तक पहुंचाएगी और वापस लाएगी।

विरोध के बाद सुविधा

दो दिन पहले ही एनएसयूआई की ओर से कोरोना संकट काल में ली जा रही परीक्षा का विरोध किया जा रहा था। छात्र संगठन की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा स्थगित कराने की मांग की गई थी। छात्र नेताओं का कहना था कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच परीक्षा होने से परीक्षार्थियों को संक्रमण का खतरा रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31F2Gu6
via IFTTT

No comments