पदाधिकारी बाेले-वाजिब मांगों को नहीं माना गया तो उग्र किया जाएगा आंदोलन
भारतीय किसान संघ की ओर से बिजली, सिंचाई, टिडि्डयां, अनुदान, बीमा क्लेम, समर्थन मूल्य पर खरीद व आवारा पशुओं की रोकथाम आदि मांगों को लेकर मिनी सचिवालय के आगे दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा ने धरने को समर्थन दिया। रामस्वरूप नेहरा हड़ियाल की अध्यक्षता में धरने पर मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष महेशचंद्र गौतम, शीशराम, सत्यवीर, रिशालसिंह प्रजापत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सन्नीपाल, गोविंद ढाणा, पवन रतनपुरा, भूपसिंह ढाणा, मुकेश राठौड़, सत्यवीर बींजावास, चंद्रभान राहड़, कृष्ण भाकर, एडवोकेट मुकेश रामपुरा, तहसील अध्यक्ष महेंद्र बींजावास, प्रो. अरविंद गौड़ व दुर्गेश जोशी आदि बैठे।
कृष्ण भाकर ने बताया कि किसानों की वाजिब मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से धरना दिया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। अगर किसानों की वाजिब मांगों को नहीं माना जाएगा तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
सरदारशहर | विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना जारी रहा। तहसील अध्यक्ष मामराज तरड़ ने बताया कि धरने के अाठवें दिन भी प्रशासन किसानाें की सुध नहीं ले रहा। प्रशासन हमें उग्र आंदोलन करने पर मजबूर कर रहा है। तहसील मंत्री रामलाल पुरोहित, मूलाराम सारण, भंवरलाल पुरोहित, ओमसिंह, रामजस सारण, मोहन फगेड़िया, ओमप्रकाश स्वामी, हेतराम मील, प्रमेशवर सींवर, भागूनाथ सिद्ध आदि धरने पर बैठे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DGhHTk
via IFTTT
No comments