Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विधायक भंवरलाल, विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ एसीबी की जांच ढीली, बागी हुए ताे लगातार तीन नाेटिस दिए... अब न नाेटिस न पूछताछ

विधायकाें की खरीद फराेख्त के मामले में एसओजी की ओर से राजद्राेह के मुकदमें में एसओजी ने एफआर लगा दी ताे एसीबी ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। पायलट खेमे के जयपुर आने के बाद एसीबी भी जांच के नाम पर औपचारिकता कर रही है। मुख्य सचेतक महेश जाेशी की रिपाेर्ट पर दर्ज मामले में एसीबी ने विधायक भंवरलाल व विश्वेन्द्र सिंह काे तीन बार नाेटिस दिया और पूछताछ के लिए बुलाया। अब न नाेटिस दे रहे हैं ना ही पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

विधायक भंवरलाल ताे सीएमआर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। तीसरे नाेटिस की अवधि पूरी हाेने के बाद एसीबी ने चाैथी बार नोटिस नहीं दिया। संजय जैन काे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। बुधवार काे रिमांड अवधि पूरी हाेेने पर काेर्ट ने संजय काे जेल भेजा।

पहले 3 दिन में बुलाया, फिर 7 दिन में... अब चुप

एसीबी ने मामला दर्ज कर विधायक भंवर लाल व विश्वेन्द्र सिंह काे पूछताछ के लिए नाेटिस दिया। जिसमें तीन दिन में झालाना स्थित एसीबी आफिस में पूछताछ में उपस्थित हाेने काे कहा। दाेनाें विधायक पहले नाेटिस पर नहीं आए ताे एसीबी के जांच अधिकारी एएसपी आलाेक शर्मा ने दाेनाें के आवास पर दूसरा नाेटिस चस्पा किया और सात दिन में उपस्थित हाेने काे कहा। जब विधायक पूछताछ के लिए दूसरे नाेटिस पर भी नहीं आए ताे एसीबी ने तीसरा नाेटिस दिया। जिसमें सात दिन में उपस्थित हाेने काे कहा। नाेटिस पीरियड़ पूरा हाेने के साथ एसीबी की जांच कमजाेर हाे गई। एसीबी ने दाेनाें काे चाैथा नाेटिस नहीं दिया।

एक ही तथ्य पर दाे एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करना गैरकानूनी व कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयाेग

एडवाेकेट दीपक चाैहान का कहना है कि एक ही तथ्य के आधार पर पहले एसओजी मामला दर्ज करती है और गिरफ्तार कर जेल भेजती है। फिर मामले में एफआर लगा देती है। एफआर काे काेर्ट स्वीकार कर लेता है। इन्हीं तथ्याें के आधार पर एसीबी मामला दर्ज कर फिर गिरफ्तार करती है। यह गैर कानूनी और कानूनी प्रक्रिया का दुरूपयाेग है।

संजय जैन काे जेल भेजा, अब आगे की कारवाई करेंगे
इस मामले में एसीबी के जांच अधिकारी एएसपी आलाेक शर्मा का कहना है कि आरोपी संजय जैन काे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। अब जाे तथ्य सामने आए हैं उनकी जांच कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भंवरलाल शर्मा (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CnijfL
via IFTTT

No comments