Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विधायक बोले- भंडारपुर बैंक के किसान बीमा राशि से वंचित

विधानसभा के मानसूत्र सत्र में विधायक भुनेश्वर बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंडारपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मामले को विधानसभा सत्र में रखा। जहां के आधे से ज्यादा किसान बीमा राशि पटाने के बाद भी इंट्री नहीं होने के कारण उन्हें बीमा राशि से वंचित होने की जानकारी दी गई।

किसानों की बातों को संज्ञान में लेते हुए विधानसभा सत्र में मामले को लेकर विधायक बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जो किसानों का बीमा भंडारपुर के पंजाब नेशनल बैंक में बीमा कंपनी का पैसा किसानों के लिए इस बैंक में चला भी गया। उसके बाद भी बीमा राशि का लाभ उन किसानों को नहीं मिल पाया।

ऐसे 1400 किसानों का 28 लाख रु. बीमा कंपनी का पैसा इस बैंक में आया पर पोर्टल में कुछ किसानों की एंट्री नहीं होने के कारण उन किसानों की बीमा राशि को 4 महीने रखने के बाद बीमा कंपनी को वापस करवा दिया। मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मामले की जांच विभागीय स्तर व कलेक्टर से कराकर लाभ दिलाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34TQSG6
via IFTTT

No comments