Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ऑनलाइन ठगी रोकने 8 हजार लोगों की साइबर मितान टीम घर-घर जाएगी

जिले में बढ़ते साइबर अपराध रोकने व लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए पुलिस ने साइबर मितान महाअभियान शुरू किया है। पहले चरण में इसके लिए 8 हजार लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें थानेदार के अलावा, एसपीओ, स्वयंसेवी संस्था के सदस्य व आम लोग शामिल हैं। एसपी प्रशांत अग्रवाल महाअभियान के सूत्रधार हैं।

उन्होंने इसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ एनजीओ, एसपीओ व आम लोगों को शामिल किया गया है। 1 सितंबर से 8000 प्रशिक्षित साइबर मितान जिले के सभी गांवों व शहर के वार्डों में जाएंगे और लोगों को जागरूक करने के लिए छोटी-छोटी सभाएं लेंगे।

इसके अलावा स्कूलों में चलने वाले ऑनलाइन क्लास में भाग लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। सभी साइबर मितान अपने स्तर पर साइबर रक्षक तैयार करेंगे। साइबर मितान की टीम बड़े संस्थान जैसे एनटीपीसी, रेलवे, एसईसीएल व फैक्ट्रियों में भी जाएंगे। यह अभियान 8 सितम्बर तक चलेगा और इसमें टीम के सदस्य सभी के घरों में भी पहुंचेंगे।

जिले के 20 थानेदार लीडर तथा उनके अधीन 20 नोडल अधिकारी बनाए गए

एसपी प्रशांत अग्रवाल के अनुसार जिले में सभी 20 थानेदारों को लीडर बनाया गया है। उनके अधीन 20-20 नोडल अधिकारी हैं। इनमें एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल हैं। अभियान के दौरान नोडल अधिकारियों को खुद की 20-20 लोगों की टीम बनानी होगी। इसे साइबर मितान लीडर के नाम से जाना जाएगा। इसमें पुलिस स्टॉफ, एसपीओ, एक्टिव वालंटियर होंगे। इसी तरह सभी नोडल अफसर 20 लीडर तैयार करेंगे और लीडर 25 साइबर रक्षक बनाएंगे।

महाअभियान में 2 लाख लोग जुड़ेंगे

इस अभियान से 2 लाख लोग जुड़ेंगे। एक थाने में 20 साइबर मितान लीडर होंगे। जिले के 20 थानों से 400 साइबर मितान लीडर जागरुकता अभियान में भाग लेंगे।

सभी लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य-एसपी : एसपी प्रशांत अग्रवाल के अनुसार जिले में औसतन हर रोज कहीं न कहीं ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध हो रहे हैं। जागरुकता अभियान चलाकर ही इसे रोका जा सकता है। 8 सितम्बर तक हमारा लक्ष्य हर घर तक पहुंचने का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साइबर मितान टीम को प्रशिक्षण देते वरिष्ठ पुलिस अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lwTGiy
via IFTTT

No comments