Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मन्नाडोल रपटा डूबा, अमलडीहा पुल बंद होने से 25 गांव प्रभावित, मल्हार-जोंधरा मार्ग क्षतिग्रस्त

लगातार बारिश से नदी, नालों में आया उफान दो दिनों से बारिश बंद होने के बाद भी शांत नहीं हो पाया। बस्ती में घुसे पानी की निकासी धीमी गति से हो रही है। गोकनेनाला में बाढ़ के कारण मन्नाडोल का तिफरा से सड़क संपर्क टूट गया है। ज्यादातर रोजी मजदूरी , पंसारी दुकानदार और मध्यमवर्गीय लोगों की इस बस्ती की आबादी 7 हजार के करीब है। रपटा डूब जाने के बाद लोग कमर तक भरे पानी के बीच से किसी तरह आवागमन करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं।

यह स्थिति पिछले 15 दिनों से बनी हुई है। पार्षद श्यामलाल बंजारे ने बताया कि लोगों ने आवागमन के लिए रपटा के दोनों ओर पेड़ों पर रस्सा बांध रखा है। इसी के सहारे वह उफनते नाले को पार कर रहे हैं। इंद्रपुरी से रेलवे लाइन होकर भी मन्नाडोल जाया जा सकता है, परंतु यह 6 किलोमीटर से भी अधिक लंबा मार्ग है, इसलिए लोग इसका उपयोग आपदा में ही करते हैं।

15 दिनों से मन्नाडोल के लोग कमर तक भरे पानी से आवागमन करने मजबूर; कुटीघाट पुल पर लाल झंडिया लगाकर आवागमन शुरू किया।

अमलडीहा पुल पर आवागमन बंद

वहीं बिल्हा-बलौदा बाजार मार्ग पर शिवनाथ नदी में बने अमलडीहा पुल पर से पानी बहने के कारण आवागमन बंद हो गया है। इसके चलते खपरी,अमलडीहा, उड़नताल, घोघरा और मंगला सहित 25 गांवों का बिल्हा विकासखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। अमलडीहा पुल के 4 फुट ऊपर तक पानी बह रहा है। यह स्थिति गंगरेल बांध से पानी छोड़ने के कारण निर्मित हुई है। पुल के दोनों ओर 36 घंटों से भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

बिलासपुर मस्तूरी मार्ग पर कुटीघाट के पास लीलागर नदी पर बने ब्रिटिशकालीन पुल की रेलिंग टूट जाने से शनिवार को आवागमन बंद हो गया था। 20 घंटों के बाद रविवार की शाम पीडब्ल्यूडी ने रोड से रेलिंग हटाई तथा सुधार कार्य के बाद लाल झंडिया लगाकर आवागमन शुरू कराया। एक अन्य जानकारी के अनुसार मल्हार-जोंधरा मार्ग पर नेवारी के पास के हिस्से का शोल्डर बारिश के दौरान कट गया। इससे भारी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

उच्चस्तरीय पुल, चौड़ीकरण का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

यदुनंदन नगर का एरिया गोकने नाला में बाढ़ के कारण छह साल में दूसरी बार जलमग्न हुआ। मन्नाडोल बारिश में हफ्तों टापू बने रहता है। वार्ड पार्षद ने बताया कि उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का प्रस्ताव निगम आयुक्त को दिया है। जोन कमिश्नर राजेश गुप्ता के मुताबिक यदुनंदन नगर से डीपीएस स्कूल तक गोकने नाला के चौड़ीकरण, पक्कीकरण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मेयर रामशरण यादव ने कहा कि शासन से स्वीकृति मिलते ही, इस पर प्राथमिकता से काम कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
25 villages affected due to closure of Amaldiha bridge, Malnadol Rapta drowned, Malhar-Jondhara road damaged


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ly1DUM
via IFTTT

No comments