Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सीपत थाने के टीआई, पिता-पुत्र सहित जिले में पांच की मौत

सीपत थाने के टीआई मानसिंह राठिया, टिकरापारा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग और उनके 46 वर्षीय बेटा सहित जिले में रविवार को कोरोना पीड़ित पांच लोगों की मौत हुई है। 78 साल के बुजुर्ग की 70 वर्षीय पत्नी अभी एम्स में वेंटिलेटर पर हैं।

इधर पिता और भाई की मौत के बाद परिवार के तीन और सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए। बुजुर्ग के 47 वर्षीय बड़े, बहू सहित परिवार के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। रविवार को हुई पांच मौतों को मिलाकर अब जिले में मरने वालों की संख्या 34 जा पहुंची।

26 अगस्त को कोरोना की चपेट में आए थे टीआई : सीपत थाने के 58 वर्षीय टीआई मानसिंह राठिया की तबीयत पिछले चार दिनों से खराब थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट 26 अगस्त को पॉजिटिव आई और उन्हें एम्स रायपुर रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कुदुदंड निवासी 46 वर्षीय कोरोना पीड़ित पुरुष की भी मौत हुई है। 28 अगस्त को उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उन्हें पहले अपोलो लेकर गए इसके बाद सिम्स पहुंचे। 28 की रात को ही उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद शव को मरच्युरी में रखवा दिया गया और सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया। रविवार को पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर सिटी कोतवाली के पीछे रहने वाले 45 साल के पुरुष को भी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उन्हें सिम्स में भर्ती कराया और शनिवार को उनकी मौत हो गई। शव का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। रविवार को ट्रू नेट मशीन से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत

इधर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद तीन लोग कोरोना की चपेट में आए गए हैं। 47 वर्षीय बड़े बेटे ने बताया कि मेरे पिता और भाई की मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई है। मरने से पहले कोरोना रिपोर्ट के बारे में पूछ रहे थे तो किसी ने नहीं बताया। मरने के बाद बता रहे हैं कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबकुछ घालमेल चल रहा है। टिकरापारा निवासी पुरुष ने बताया कि 78 वर्षीय बुजुर्ग को 28 अगस्त को महादेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 अगस्त को उनकी मौत हो गई। अब उनकी मृत्यु के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव होना बता रहे हैं। वहीं 46 वर्षीय भाई के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

सिम्स के जूनियर डॉक्टर और एमबीबीएस छात्र सहित जिले में 83 नए कोरोना मरीज

सिम्स के जूनियर डॉक्टर और एक एमबीबीएस छात्र, सरकंडा पुलिस थाने के दो जवान सहित जिले में 83 नए कोरोना के केस मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 1644 पहुंच गई है। इनमें से 1096 मरीज अस्पताल ठीक होकर लौट चुके हैं। वहीं 514 अभी कोरोना से अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। रविवार को सबसे ज्यादा 68 मरीज शहर में मिले हैं। 12इ बिल्हा तो तीन कोटा क्षेत्र से भी मिले हैं। हाईकोर्ट में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सिम्स में 21, 28 और 24 वर्षीय तीन लोग कोविड की चपेट में आए हैं। वहीं सरकंडा थाने के 55 वर्षीय जवान भी संक्रमित हुए हैं।

रिकवरी में लगातार आ रही गिरावट

इधर रिकवरी दर में लगातार गिरावट आ रही है। एक दिन पहले शनिवार को जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 69.76 थी। वहीं रविवार को रिकवरी 66.66 पर जा पहुंची है। यानी 24 घंटे में 3.1 रिकवरी दर में गिरावट आई है। रविवार को 7 मरीज अस्पताल से ठीक होकर गए। इनमें कोविड अस्पताल से ठीक होने वाले तीन मरीज भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 1096 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 514 अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

इन इलाकों में मिले संक्रमित : इधर शहर में कर्बला, देवरीखुर्द, बार कौंसिल हाईकोर्ट, तारबहार गुरुघासीदास मंदिर, साई सिटी, यदुनंदन नगर, अयोध्या नगर, भारती नगर, तारबहार, जोनल कॉलोनी बुधवारी, व्यापार विहार, क्रांति नगर, नेहरू चौक, सरकंडा, दयालबंद, व्यापार बिहार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है।

13 वर्ष से लेकर 78 वर्ष तक के बुजुर्ग संक्रमित

रविवार को जिन 83 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें 13 वर्ष से लेकर 78 वर्ष तक के बुजुर्ग शामिल हैं। 83 में से 5 के भीतर सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम सहित कोविड-19 के लक्षण हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के संपर्क में रहने वाले संदेहियों की भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तोरवा मुक्तिधाम में टीआई मानसिंह की सम्मान पूर्वक अंत्येष्टि की गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31GEwz8
via IFTTT

No comments