Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जेईई-नीट की तारीखें बढ़ाने की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- संक्रमण से जान का खतरा

जेईई और नीट के एग्जाम लेने के विरोध और इसकी तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अग्रसेन चौक के पास जमकर प्रदर्शन किया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देश के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भावनाओं को दरकिनार करते हुए उनके भविष्य व जान के साथ खिलवाड़ करने की मंशा पर आपत्ति जताते हुए मोदी सरकार के निर्णय का विरोध किया जा रहा है।
महापौर सफीरा साहू, प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान ने कहा कि विगत कई दिनों से पूरे देश के छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण मांग कर रहे हैं कि कोरोना महामारी के बीच दोनों परीक्षाओं को सितंबर में न लेते हुए कुछ समय बाद लेना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार बहरी हो चुकी है। राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन स्पीक अप फॉर स्टूडेंट सेफ्टी अभियान से फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया में भी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का लाइव वीडियो जारी कर पक्ष रखा। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, पार्षद विक्रम डांगी, बलराम यादव, कोमल सेना, कमलेश पाठक, हेमू उपाध्याय, सुशील आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for extension of dates of JEE-NEET, Congress performance, said- life threat from infection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QB28yQ
via IFTTT

No comments