महंगाई भत्ते और पदोन्नति के लिए कर्मियों ने उठाई आवाज
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के एससी वैद्य ने कहा कि संघ की लंबित मांगों में मुख्य रूप से शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर का बकाया किस्त का भुगतान करने, महंगाई भत्ता देने, पदोन्नति-क्रमोन्नति तथा तृतीय-चतुर्थ समयमान वेतनमान देने की मांग शामिल है। इसके साथ ही कोरोना मरीज के उपचार में उनके देखभाल में लगे प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से कार्यरत शासकीय सेवकों को कोरोना भत्ता देने की मांग भी की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदीप कदम, भावसिंह तेता, अशोक नाग, जेठूराम नेताम, लक्ष्मी नाथ, रामेश्वर साहू, सतीश जैन आदि उपस्थित थे। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कोरोना के चलते सभी विभागों में कार्यालय के संचालन को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है। इसको
देखते हुए जिले में संचालित कार्यालयों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की उपस्थिति एक-तिहाई निर्धारित की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YKZ7ka
via IFTTT
No comments