Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गिरदावरी देखने पहुंचे कलेक्टर ने स्वीकृत किए सड़क और पुल

कलेक्टर केएल चौहान मंगलवार को जिले के संवेदनशील एवं अंदरूनी गांवों में किसानों के खेतों में पहुंच पटवारियों द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह किसानों ने अपनी समस्याएं भी बताईं जिनका मौके पर ही निराकरण भी किया गया। किसानों को अपने खेतों में पलाश तथा कुसुम पेड़ों में लाख पालन करने तथा पड़त भूमि में दलहन तिलहन लगाने समझाइश दी। ग्रामीणों की मांग पर डांगरा से हानपतरी मार्ग डामरीकरण कराने तथा मार्ग में टूटे पुल के स्थान पर नया पुल निर्माण कराने और ग्राम भंडारडिगी एवं ग्राम डांगरा में एक-एक हैण्डपंप खनन कराने तथा डांगरा में ट्रांसफार्मर लगाने स्वीकृति प्रदान की।
ग्राम डांगरा के पास खंडी नदी में एनीकट निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही। पड़त भूमि में उड़द, मूंग, तिल, कुदो, कुटकी फसल लेने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम डांगरा, मेड़ो कोदापाखा, कर्रामाड़ और भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम केंवटी, भोइया और ग्राम कुर्री में पटवारियों से कहा कि किसानों द्वारा वास्तविक रूप से बोई गई मक्का और धान फसल का ही पंजीयन करें। धान एवं मक्का के अलावा किसानों द्वारा बोई गई अन्य फसलों एवं गांव की पड़ती भूमि का भी रिकार्ड रखा जाए। डांगरा के किसान गोपाल के खेत में जाकर धान फसल का अवलोकन किया। सरपंच धनेश नरेटी सहित किसानों से धान की बियासी, रोपाई एवं फसल की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से खेती के साथ पलाश व कुसुम के वृक्षों में लाख पालन भी करने के लिए कहा। इसके लिए वन विभाग द्वारा सस्ते दर में लाख बीज उपलब्ध कराया जाता है। लाख की खरीदी भी वन विभाग द्वारा की जाती है। लाख पालन कार्य में युवाओं को आगे आने कहा।

उपस्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने की स्वीकृति दी
ग्राम कोदापाखा उपस्वास्थ्य केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए नया भवन बनाने स्वीकृति दी। कर्रामाड़ में कृषक बिरेन्द्र कुमार सोम के खेत पहुंच गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। यहां मोटरपंप खराब होने के कारण नल-जल योजना बाधित होने की जानकारी मिलने पर सुधारने जनपद पंचायत सीईओ को कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collector reached road and bridge to see Girdavari


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jjvdvi
via IFTTT

No comments