Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

किसानों को दिया स्प्रिंकलर पाइप

ग्राम पंचायत कराकी में कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डीआर कोमरा की उपस्थिति में 25 किसानों को विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत स्प्रिंकलर पाइप दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं स्वच्छता समिति के सभापति धनीराम ध्रुव ने किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने कहा। प्रदेश सरकार कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए विभिन्न योजना लागू की गई है, जो प्रशंसनीय है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए गोधन न्याय योजना, राजीव न्याय योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डीआर कोमरा ने फसलों के निंदाई, खरपतवार, खाद, कीटनाशक एवं अन्य तकनीकी जानकारी दी। कृषि विस्तार अधिकारी संजय मंडल ने भी क्षेत्र के किसानों को तकनीकी जानकारी, मौसम आधारित फसलों के बारे में बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sprinkler pipe given to farmers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31vDc1X
via IFTTT

No comments