Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एक्स-रे मशीन 6 माह से खराब, मरीजों को 35 किमी जाना पड़ रहा

नगर की सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन 6 महीने से खराब पड़ी है। ऐसे में एक्स-रे करवाने मरीजों को 35 किमी दूर शंकरगढ़ या अंबिकापुर जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। बता दें कि अस्पताल में 60 एमए एक्स-रे मशीन लगी है, जो मार्च में खराब हो गई थी। अस्पताल के अधिकारियों ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर को पत्र लिखकर एक्स-रे मशीन खराब होने की जानकारी दी थी, फिर भी अब तक सुधार नहीं कराया गया है। बता दें कि मशीन काफी पुरानी होने के कारण इसके पार्ट्स ही नहीं मिल रहे हैं।

मरीजों को नहीं मिल रहा निशुल्क योजना का लाभ
अस्पताल में सभी मरीजों के एक्स-रे मुफ्त होते थे, लेकिन मशीन खराब होने से मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। निजी अस्पतालों में डिजिटल एक्सरे के 700 रुपए व सामान्य एक्स-रे के 450 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

मरीजों को नहीं मिल रहा निशुल्क योजना का लाभ
अस्पताल में सभी मरीजों के एक्स-रे मुफ्त होते थे, लेकिन मशीन खराब होने से मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। निजी अस्पतालों में डिजिटल एक्सरे के 700 रुपए व सामान्य एक्स-रे के 450 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

हमारी तरफ से नई मशीन के लिए चल रही है तैयारी
"एक्स-रे मशीन कंडम हो चुकी है। पिछले महीने कम्पनी के इंजीनियर निरीक्षण कर चुके हैं। नई मशीन के लिए बात चल रही है, कब तक आएगी ये नहीं बता सकता।"
-डॉ अनुज टोप्पो, बीएमओ, कुसमी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jmCzOj
via IFTTT

No comments