सोहागपुर में दो जगह क्लास लगाकर नवाचारी ढंग से ‘पढ़ई आ गे हमर द्वार’ की शुरुआत हुई
कोरोना के कारण वर्तमान समय में स्कूल बंद हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को पढ़ने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पढ़ई तुंहर द्वार योजना से सिस्को वेबेक्स एप से ऑनलाइन वर्चुअल क्लास से पढ़ाई कराई जा रही है। इसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्लास लगातार ली जा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इस तरीके से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए आदर्श मिडिल स्कूल सोहागपुर की शिक्षिका गीता शरणागत ने ऑनलाइन क्लास के बदले ऑफलाइन कक्षा लगाने की शुरुआत की। इसके लिए पंचायत स्तर पर बच्चों को पढ़ाने उनके पालकों से संपर्क किया।
गांव के सरपंच, शाला प्रबंधन समिति सभी से विचार-विमर्श कर एवं पालकों की सहमति प्राप्त की। एक महीने के प्रयास के बाद उन्हें सफलता मिली, जिसके बाद अब गांव में दो जगहों पर कक्षा लगाकर नवाचारी ढंग से ‘पढ़ई आ गे हमर द्वार’ की शुरुआत की गई।
कक्षा में आने पर बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दूरी बनाकर बैठाया जाता है। हैंडवॉश, सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करवाया जाता है। इस कार्य के लिए गांव के सभी पालक एवं सरपंच रविंद्र ध्रुव, पंचायत सचिव, शाला समिति, शाला के प्रधान पाठक नोहर सिंह वर्मा, शिक्षक बेनू राम साहू, जयंती गजेंद्र सभी मिलकर सहयोग कर रहे हैं। इसमें गांव के पढ़े-लिखे युवा गोपीराम व विरेंद्र बच्चों को पढ़ाने में सहयोग दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHqtx4
via IFTTT
No comments