Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अवैध शराब व कोचियों से परेशान हैं फरहदा, कनकी और केसला के लोग

क्षेत्र में लगातार खरोरा पुलिस शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, उसके बाद भी इस क्षेत्र के कोचियों में कोई खौफ नहीं है और वे गांवों में लगातार अवैध शराब खपा रहे हैं। खरोरा के आसपास के सरपंच इन शराब कोचियों से बहुत ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई तो कर रही है पर कानूनी दांव पेंच में माहिर ये कोचिये जेल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। फरहदा, कनकी और केसला शराब कोचियों से ज्यादा परेशान हैं।

पुलिस कार्रवाई से कुछ दिन तक तो अवैध शराब की बिक्री बंद हो जाती है पर उसके कुछ दिनों बाद ही फिर से उसी प्रकार से कोचिये सक्रिय हो जाते हैं। खरोरा के पास फरहदा ग्राम अवैध शराब बिक्री के नाम से पहले से ही हिट लिस्ट में रहा है। इस ग्राम में अवैध शराब का कारोबार वर्षों से चला आ रहा है, जिसे अवैध शराब का होलसेल मार्केट भी कहा जाता है।

मदिरा का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से गिरते-उठते लोग यहां तक पहुंचते हैं। यहां शराबबंदी का पूरे गांव द्वारा विरोध किया जाता है। पुलिस यहां लगातार कार्रवाई करती रहती है पर हर दूसरे दिन नया कोचिया खड़ा हो जाता है। गांव में शराब माफियाओं का बोलबाला है, किसी भी ग्रामवासी की कोचियों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं होती। शराब कोचियों ने डरा धमकाकर ग्रामीणों पर दबदबा बनाए हुए हैं। पंचायत फरहदा की सरपंच शांता शत्रुहन साहू ने बताया कि इस बारे में हम खरोरा थाना, एसपी कार्यालय रायपुर तक लिखित शिकायत कर चुके हैं।

उसके बाद इन शराब माफियाओे पर कार्रवाई भी की गई पर कुछ दिन बाद कोचिये सक्रिय हो गए। इसी तरह कनकी सरपंच वीणा तोमलाल वर्मा ने कहा कि थाना प्रभारी को आवेदन देने के बाद गांव में अवैध शराब बिक्री कम नहीं हो रही है। केसला सरपंच विनोद देवांगन ने कहा कि अवैध शराब बिक्री थाना में शिकायत करने के कम जरूर होती है पर गांव में मदन देवांगन नामक कोचिया अभी भी शराब बेच रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DGH6fg
via IFTTT

No comments