पंडरदल्ली में कच्चा मकान ढहनेे से सामान भीगा, संकट में परिवार
बारिश से नगर के वार्ड-2 गणेश चौक पंडरदल्ली के धनीराम सोनी का मकान का एक हिस्सा गिर गया। लगातार बरसात होने से गुरुवार रात 9 बजे कच्चा मकान के गिरने से पूरा सामान भीेग गया। धनीराम अपने निवास पर अकेला रहता है। मनिहारी का काम कर अपना जीवन यापन करता है। शरीर से लाचार व आंख भी ठीक से दिखाई नहीं देता। 10 साल से कुछ काम नहीं कर पा रहा है। हर महीने 350 रुपए वृद्धा पेंशन, चावल के सहारा महीना चलाता है। पटवारी ने निरीक्षण किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Bwl6t
via IFTTT
No comments