Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बूढ़ातालाब में पहुंचीं नई बोट चार लोग कर सकेंगे सवारी

पर्यटन विकास योजना के तहत राजधानी की बूढ़ातालाब में भ्रमण के लिए एक नई बोट मंगवाई गई है। इस 4 सीटर बोट में सपोर्ट में टेबल भी लगा है, जिसमें बैठकर लोग छोटी पार्टी भी अरेंज कर सकेंगे। जल्द ही यह बोट लोगों को उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही दो अन्य बोट भी बूढ़ातालाब में पहुंच चुकी हैं।
गुरुवार को महापौर एजाज ने बोट में बैठकर तालाब का निरीक्षण किया। नगरी प्रशासन विभाग, रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिलकर बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। तालाब में घूमने के लिए अलग-अलग तरह की बोट मंगवाई जा रही है। इसके साथ ही केरल से 3 बोट बनवाकर भी मंगाई जा रही हैं, जिसमें एक बोट लकड़ी की होगी। गुरुवार को तीसरी बोट बूढातालाब में पहुंची। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि एक तरफ तालाब के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं और तालाब में भ्रमण के लिए नगरी प्रशासन विभाग की ओर से पर्यटन विकास योजना के तहत बोट मंगवाई जा रही हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four people will be able to ride the new boat in Budhatalab


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ExK9XN
via IFTTT

No comments