सूरजपुर में अम्बिका करेंगी मुख्य समारोह में ध्वजारोहण
कलेक्टर रणबीर शर्मा व एसपी राजेश कुकरेजा ने सूरजपुर स्टेडियम ग्राउंड में 74वें स्वतंत्रता समारोह के अंतिम रिहर्सल का जायजा लिया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा आदि मौजूद रहे। स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में होने वाले कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को समारोह के दौरान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ध्वजारोहण, पुरुष एवं महिला पुलिस बल काे बेहतर प्रस्तुतीकरण के निर्देश दिए हैं। 15 अगस्त को मुख्य समारोह में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव मुख्य अतिथि होंगी। वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। इसके साथ ही मुख्य अतिथि अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gW7Mau
via IFTTT
No comments