Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धरना स्थल पर पहुंचे सांसद कस्वा, बाेले-बढ़ी हुई डीएलसी रेट से मुआवजा तय होना चाहिए

शहर से लोसल वाया सालासर सड़क निर्माण में मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना 21 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार शाम सांसद राहुल कस्वा धरना स्थल पर पहुंचे तथा किसानों की मांगों को सुनकर उनका समर्थन किया। इस दौरान कस्वा ने कहा कि बिना गजट नोटिफिकेशन के सड़क निर्माण का कार्य शुरू करना गलत है तथा किसानों के साथ अन्याय है। सड़क निर्माण से पहले भूमि अवाप्ति प्रक्रिया कर गजट नोटिफिकेशन जारी होना चाहिए तथा किसानों को हाईवे से बढ़ी हुई डीएलसी रेट से मुआवजा तय किया जाना चाहिए।

उन्होंने किसानों को आश्वास्त किया कि वे उनकी इस जायज मांग को सरकार तक पहुंचाकर शीघ्र ही मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे। सांसद ने कलेक्टर सहित एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी, सड़क परियोजना निदेशक सहित किसानों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव लूंछ व भींचरी भी गए। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने कुसुमदेसर, मैणासर, कनवारी में भी सर्वे के लिए टीम गठित की है।

कुसुमदेसर में गिरदावर किशन पूनिया, पटवारी विनोद भार्गव, पन्नालाल गिला, राधेश्याम प्रजापत ने सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू किया है। सांगासर में धरने पर सरपंच हरिप्रसाद दायमा, सुरेंद्र गोदारा, कृष्ण थालोड़, गजानंद सिहाग, घनश्याम दायमा, भींचरी में 13 दिनों से चल रहे धरने पर हेमाराम पूनिया, सज्जन बाटड़, मगाराम पूनिया, किशनसिंह, पवनकुमार, लूंछ में 11 दिनों से चल रहे धरने पर सरपंच संपत नायक, राधेश्याम शर्मा, रिछपालसिंह, महेंद्र, श्यामसुंदर जांगिड़, कुरड़ाराम मेघवाल बैठे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रतनगढ़. जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DXhWsU
via IFTTT

No comments