Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संबंधित विवि से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जुड़ा व्यक्ति नहीं बन सकेगा वीसी सर्च कमेटी का नाॅमिनी

राजभवन ने साेमवार काे राज्य सरकार और सभी सरकारी विश्वविद्यालयों काे दिशा निर्देश जारी किए है कि कुलपति सर्च कमेटी के लिए संबंधित विश्वविद्यालय का नाॅमिनी और राज्य सरकार का नाॅमिनी संबंधित विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा नहीं हाेना चाहिए।


राजभवन काे ये आदेश इसलिए जारी करना पड़ा है क्याेेंकि अब तक कुछ मामलाें में सामने आया है कि विश्वविद्यालय नाॅमिनी संबंधित विश्वविद्यालय का प्रशासनिक पद, सिडीकेट, बाेर्ड ऑफ मैनेजमेंट आदि से जुड़ा हुआ हाेता है। वहीं राज्य सरकार के नाॅमिनी भी संबंधित विश्वविद्यालय के कुछ - एक मामले सामने आए है। ऐसे में विश्वविद्यालय में कुलपति चुनने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हाेते है।

यह मामला राजभवन की जानकारी में आने के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने निर्देश दिए है कि किसी भी विश्वविद्यालय के लिए बनने वाली कुलपति सर्च कमेटी के नाॅमिनी का संबंधित विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से काेई लेना देना नहीं हाेना चाहिए। राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार ने जारी परिपत्र में कहा कि ये नियम पहले से है लेकिन इसकी पालना नहीं हाेने के मामले सामने आने से कुलपति सर्च कमेटी के कामकाज की पारदर्शित प्रभावित हाे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jqjg6S
via IFTTT

No comments