Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

भाजपा का धरना-प्रदर्शन राजनीतिक स्टंट

भाजपा के प्रदर्शन काे श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने राजनीतिक स्टंट बताया है। जूली ने कहा कि भाजपा के प्रदेश के नेताओं को अपनी याद्दाश्त का चेकअप कराना चाहिए। प्रदेश की जनता पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे की सरकार के कुशासन को अभी तक नंही भूल पा रही है।

बिजली के बिलों में अप्रत्याशित रूप से लगाए करों से पूरे पांच साल जनता परेशान रही। भाजपा के प्रदर्शन काे प्रदेश सहित जिले की जनता ने सिरे से नकार दिया है। राजस्थान के भाजपा के 25 सांसदों ने भाजपा द्वारा प्रस्तावित धरने पर कोरोना महामारी के चलते हुए केन्द्र ने राजस्थान के गरीब, मजदूर, व्यापारी व किसानों को दी जाने वाली आर्थिक मदद क्यों रोकी?

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों की वजह से आमजन के दैनिक जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। दलित, गरीब व मजदूर का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क जनता समझ चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP's sit-in political stunt


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32My6Oi
via IFTTT

No comments