Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

थाने का पुलिसकर्मी व श्रमिक संक्रमित मिले

जिले में कोरोना के केस रोज मिल रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है शनिवार की शाम तक सिर्फ दो केस ही पाॅजिटिव मिले हैं।
इनमें शहर के गोधनपुर इलाके का एक मजदूर जबकि दूसरा दरिमा थाने में पदस्थ एक आरक्षक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। मजदूर किस तरह संक्रमित हुआ है इसका पता तो नहीं चला है। आरक्षक पाॅजिटिव मिले मरीज के संपर्क में आया था। यहां बता दें कि दरिमा थाने के एक आरक्षक की रिपोर्ट शुक्रवार को पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद दरिमा थाने में पदस्थ सभी पुलिस कर्मियों का सैंपल लेकर उनकी जांच कराई गई। इसके बाद दूसरे आरक्षक के संक्रमित होने का पता चला है। इससे जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 233 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से सिर्फ 35 लोग ही अभी भर्ती हैं और बाकी ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। जिले में सौ प्रतिशत रिकवरी रेट है।

दरिमा थाने को पंचायत भवन में किया शिफ्ट
दो आरक्षकों के पॉजिटिव आने के बाद दरिमा थाने को सील कर दिया गया है। यहां पदस्थ पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर एसपी ने टीआई सहित 10 पुलिसकर्मियों की अस्थाई पोस्टिंग की है। थाने को पंचायत भवन में अस्थाई रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। पहले सामुदायिक भवन में थाने को शिफ्ट करने की तैयारी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DdCrBk
via IFTTT

No comments