ग्रामीणों को दी विशेष कानूनी सलाह, बताए मौलिक अधिकार
ग्राम पंचायत ढोलिया में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष कानूनी सलाह के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा जगदीश राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों को विधिक जागरूकता व सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
साथ ही संविधान में वर्णित कर्तव्यों व मौलिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी। डिजिटल ग्राम ढोलिया प्रभारी शरद साहू ने शिविर के उद्देश्य व आवश्यकता बताते हुए संचालन किया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच शकुन साहू, उप सरपंच महेश साहू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठक रजनी रेड्डी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधान पाठक अर्चना झा, हेमलता साहू, वरिष्ठ ग्रामवासी व पंच गण, बीएलओ, कोटवार सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EOEdtn
via IFTTT
No comments