पूर्व विधायक ने किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की
पिछले 3 दिनों में हुई लगातार बारिश और नदी नालों में अधिक पानी आने से साजा-धमधा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामवासियों व किसानों को भारी क्षति हुई है। कई गांवों से कच्चे मकान के गिरने व जान माल की हानि के अलावा किसानों की फसल सोयाबीन, पपीता, सब्जी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
कई किसानों ने बताया कि अगर यही स्थिति रहेगी तो धान में भी रोग लग जाएगा। इस दिशा में तत्काल साजा-धमधा क्षेत्र के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने बेमेतरा जिला प्रशासन व दुर्ग जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने व किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। उन्होंने गरीबों के गिर चुके कच्चे मकान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की बात कही है।
बाफना ने कहा कि वे क्षेत्र में शीघ्र ही लोगों से संपर्क कर रहे हैं और गांव-गांव से क्षेत्रवासियों को फोन लगातार उनके पास आ रहे हैं। इस तारतम्य में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी बात करने की बात कही है व प्रशासनिक अधिकारियों को भी उचित मुआवजा व उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं। बगलेडी, थानखम्हरिया तहसील, भोजेपारा, बासीन, बुधवारा, देउरगांव, कजरा, केवतरा, चेचानमेटा, सतीघाट मंदिर में भी भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी मंदिर में घुस गया था। आसपास के क्षेत्र में गांव के अंदर पानी घुस गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JdOrP
via IFTTT
No comments