नक्सली की बंदूक में फंसी गोली, जवानों ने किया ढेर
आमाबेड़ा थानांतर्गत मातेंगा में सोमवार शाम नक्सली को मार गिराने वाले जवानों के अनुसार नक्सलियों को जिंदा पकड़ने टीम उनके काफी नजदीक पहुंच चुकी थी। संतरी ड्यूटी कर रहे नक्सली की नजर उन पर पड़ गई और उसने फायरिंग कर दी। जवान संभले लेकिन जैसे ही नक्सली ने दूसरी फायरिंग की गोली बंदूक में फंस गई। वह डेढ़ मिनट तक बंदूक को ठीक करने कोशिश करता रहा। इसी दौरान मौका मिलते ही जवानों अपने को सुरक्षित कर बाजी पलटते एलएमजी से ताबड़तोड़ फायरिंग कर नक्सली को ढेर कर दिया।
कांकेर पुलिस को सूचना थी कि आमाबेड़ा व कोंडागांव जिले के धनोरा इलाके में नक्सली डेरा डाले हुए हैं। सूचना के अधार पर नक्सलियों को घेरने कांकेर से एसटीएफ की 8 नंबर टीम के अलावा कांकेर कोंडागांव दोनों जिले से डीआरजी व बीएसएफ की टीम संयुक्त ऑपरेशन में निकली। एसटीएफ की टीम सबसे आगे थी तथा उसके सपोर्ट में अन्य टीमें थी। एसटीएफ की टीम मलांजकुड़ूम से पहाड़ी व जंगली रास्ते से होते हुए 10 अगस्त की शाम 4 बजे मातेंगा पहाड़ी पहुंची। नक्सली पहाड़ी के नीचे कैंप लगा भोजन करने की तैयारी में थे। एसटीएफ जवान पहाड़ी से नीचे उतरने लगे। सामने चल रहे जवान संतरी ड्यूटी में तैनात नक्सली से मात्र 20 मीटर दूर थे। नक्सली ने फोर्स को देख लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में मारा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kuBNjM
via IFTTT
No comments