Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोंडागांव में 10 जवान सहित 14 पॉजिटिव

बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को भी नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें बस्तर जिले में 7, नारायणपुर जिले में 11, सुकमा में 6 और दंतेवाड़ा में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव कोंडागांव में मिले हैं। यहां एक साथ 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
बस्तर जिले में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 5 तोकापाल क्वारेंटाइन सेंटर हैं। इसी तरह बस्तर के लोहांडीगुड़ा से 1 और तोकापाल से एक नया पॉजिटिव मरीज सामने आया है। कोंडागांव में मिले 14 नए मरीजों में 10 आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान के अलावा 4 स्थानीय ग्रामीण हैं। इसी तरह दंतेवाड़ा में मिले पांचों नये पॉजिटिव सीआरपीएफ 230 बटालियन के जवान हैं। इसके अलावा नारायणपुर के 11 नये पॉजिटिव में 9 आईटीबीपी के जवान शामिल हैं वहीं एक जिला बल का जवान और टीचर भी कोरोना से पीड़ित हो गए हैं।
सांप के डसने के बाद मेकॉज पहुंचे बुजुर्ग को अंदर ले जाने काेई तैयार नहीं हुआ: इधर मंगलवार को सांप के डसने के बाद इलाज करवाने मेकॉज पहुंचे बुजुर्ग को हॉस्पिटल के अंदर ले जाने के लिए कोई स्टाफ ही नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार तोकापाल में एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया था।
इसके बाद बुजुर्ग को तोकापाल के हॉस्पिटल से मेकॉज रेफर किया गया था। यहां 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर पहुंची तो मरीज को उठाकर हॉस्पिटल के अंदर ले जाने के लिए कोई नहीं मिला। काफी देर तक इंतजार के बाद दूसरी 108 के कर्मचारी आने पर मरीज को हॉस्पिटल के अंदर ले जाया जा सका।

रोजाना पांच सौ सैंपल कलेक्ट करने का लक्ष्य
सुकमा जिले में लगातार बढ़ते कोेरोना मरीजों के बीच सोमवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय में 170 सैंपल जुटाए। मंगलवार को भी लगभग 200 सैंपल कलेक्ट किए गए। जिला मुख्यालय में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभागार में कलेक्टर चंदन कुमार ने 100-100 लोगों का एंटीजन एवं आरटीपीसीआर के लिए 100 सैंपल जुटाने कहा है।

शिक्षिका व आरक्षक समेत सुकमा में 6 पॉजिटिव
मंगलवार को सुकमा जिले में एंटीजन किट से हुए टेस्ट में कोरोना संक्रमण के 6 नए केस सामने आए। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। एक्टिव केस 40 है। जिनका उपचार नवा बिहान कोविड केयर सेंटर में जारी है। अब तक 76 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। मंगलवार को सुकमा नपा क्षेत्र में मिले 4 नए कोविड-19 मरीज में शिक्षिका व आरक्षक के अलावा एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। वहीं दोरनापाल में एक सीआरपीएफ जवान व कोंटा में एक व्यक्ति एंटीजन कीट टेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XPgv6E
via IFTTT

No comments