Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नक्सलियों ने मोखपाल सड़क पर गिराए पेड़ मोहल्ला क्लास लेने नहीं पहुंच सके शिक्षक

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक मुख्यालय काे मोखपाल से जाेड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क काे नक्सलियाें ने 15 अगस्त से पहले एक बार फिर से पेड़ गिराकर बाधित कर दिया है। एक जगह सड़क काट दी है और एक पुलिया को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
इस मार्ग से गुजरने वाले कुछ शिक्षकों ने बताया कि रास्ते पर पेड़ गिरे हैं मतलब आगे नहीं बढ़ना है। सड़क पर पेड़ गिरे होने से तेलम, टेटम, एटेपाल, काेडरीपाल, जियाकाेड़ता, खालेटेटम जैसे गांव तक शिक्षक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे मोहल्ला क्लास से भी बच्चे वंचित हैं। इससे पहले नक्सली 50 से ज्यादा जगह सड़क काट चुके है।

8 साल पहले बनी थी सड़क: ईई
पीएमजीएसवाई के ईई संतोष नाग ने बताया मोखपाल से कटेकल्याण के बीच की सड़क 8 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी। पूर्व में सड़क की मरम्मत भी करवाई गई थी। अब यह लोकनिर्माण विभाग द्वारा ठीक किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalites dropped trees on Mokhpal road, teachers could not reach class


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FfFt94
via IFTTT

No comments