17 दिन बाद रिपोर्ट में पॉजिटिव दूसरे दिन एंटीजन में निगेटिव
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा के एक स्वास्थ्यकर्मी सहित उसकी पत्नी और दो बच्चों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट 17 दिन बाद 10 अगस्त को आई, जिसमें महिला संक्रमित मिला। आरटीपीसीआर जांच में महिला पॉजिटिव मिली। वहीं दूसरे दिन 11 अगस्त को एंटीजन टेस्ट में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। संक्रमित महिला के संपर्क में 3 परिवार के लोग आए हैं, जिसकी जांच बुधवार को की जाएगी।
स्वास्थ्यकर्मी का परिवार 16 जुलाई से होम आइसोलेशन में था। इसके बाद 23 जुलाई को उनका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट 10 अगस्त को आई थी। आरटीपीसीआर जांच में महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। चौंकाने वाली बात यह है कि बिना किसी इलाज के कोरोना पॉजिटिव महिला इतने दिनों के होम आइसोलेशन में ठीक हो गई। एंटीजन टेस्ट में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर कोरोना की जांच रिपोर्ट में देरी को लेकर लोगों में आक्रोश है। विलंब से संक्रमण का दायरा बढ़ सकता है। तहसीलदार विद्याभूषण साव ने बताया स्वास्थ्यकर्मी का परिवार होम आइसोलेशन में था इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। कुआकाेंडा के बीएमओ विजय कर्मा ने बताया कि महिला कैसे संक्रमित हुई इसकी पतासाजी के लिए कांटेक्ट तलाश रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gPX3yn
via IFTTT
No comments