Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तीन सिस्टम सक्रिय लेकिन 6 घंटे में 9.2 मिमी ही बरस पाए बादल

बस्तर में सुबह से हल्की बारिश होती चली जा रही है। दरअसल सोमवार को बने सिस्टम का असर अब देखने को मिल रहा है, जहां बादल छाने के साथ ही सुबह से ही हल्की बारिश होती रही। मंगलवार 11 बजे से 5 बजे तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही, इन 6 घंटों में करीब 9.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश कम है पर रिमझिम फुहारों के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका का प्रभाव यहां दिख रहा है, जिसके कारण बारिश भी हो रही है। बीच-बीच में बारिश रुकती भी रही, लेकिन बरसात से पूरा शहर तरबतर हो गया। हालांकि जिस तरह से बारिश होनी चाहिए थी, वैसी हो नहीं रही, बावजूद तापमान में कमी भी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इधर हवा में नमी का प्रतिशत भी 87 पर पहुंच गया है। शहर में जहां लोगों की भीड़ लगी रही, वहीं बारिश के बावजूद लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदी करते दिखे।

26 डिग्री पर उतरा अधिकतम तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट के साथ 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी कुछ जगहों पर बारिश की है संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 1.5 से 2.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। 18 डिग्री उत्तर में 5.8 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई पर मौजूद है। वहीं बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, सीधी, डेहरी, धनबाद, कोलकाता और दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना दिख रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three systems active but only 9.2 mm cloudy in 6 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQ6nRi
via IFTTT

No comments