Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सेंटर में नहीं घर बैठे ही छात्रों ने दी ओपन विवि की परीक्षा

कोरोना काल में यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बार परीक्षा का सिस्टम पूरी तरह से बदल गया है। सेंटर में बैठकर छात्रों ने परीक्षा नहीं दी बल्कि घर से ही एग्जाम दिया। यह परीक्षा ओपन बुक सिस्टम से हुई। पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी की यह परीक्षा सितंबर तक आयोजित की जाएगी। उच्च शिक्षा से जुड़े राजकीय विवि में यह पहली यूनिवर्सिटी है, जहां एनुअल एग्जाम शुरू हुए हैं। इसके साथ ही अब नजरें दूसरे अन्य विवि जैसे पं.रविशंकर शुक्ल विवि, बिलासपुर विवि, दुर्ग विवि, सरगुजा विवि पर टिकी है।
शिक्षाविदों का कहना है कि लास्ट ईयर की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालयों से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से प्रस्ताव राज्यपाल को जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही परीक्षा के नए फार्मूले के संबंध में निर्णय होगा। इससे पहले, पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में ओपन बुक सिस्टम से परीक्षा शुरू हुई। शिक्षाविदों ने बताया कि इसके तहत यूनिवर्सिटी की बेवसाइट पर प्रश्नपत्र अपलोड किए गए। छात्रों को घर बैठे ही सवालों के जवाब लिखने के लिए कुछ घंटे का समय दिया गया। इसके बाद कापियां ओपन यूनिवर्सिटी के संबंधित सेंटरों में जमा करना था। ओपन यूनिवर्सिटी के अफसरों ने बताया कि लास्ट ईयर की परीक्षा शुरू हुई है। इसमें करीब 12 हजार परीक्षार्थी हैं। परीक्षा सितंबर तक चलेगी। यूजीसी व राज्य शासन के निर्देश के अनुसार इसका आयोजन किया जा रहा है। कुछ दिनों के बाद से मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा। नतीजे अक्टूबर से जारी होने शुरू हो जाएंगे।

रविवि की परीक्षाएं कब से, तय नहीं
पं.रविशंकर शुक्ल विवि की स्थगित परीक्षाएं कब से शुरू होंगी यह अब भी तय नहीं है। मार्च में एनुअल एग्जाम शुरू हुए। कोरोना वायरस की वजह से परीक्षाएं स्थगित की गईं। इसके बाद उच्च शिक्षा से यह तय किया गया कि फर्स्ट व सेकेंड ईयर के नियमित छात्रों की स्थगित परीक्षा नहीं होगी। इनका मूल्यांकन पिछले साल के प्राप्तांक, आंतरिक मूल्यांकन या असाइनमेंट के आधार पर होगा। इसी तरह लास्ट ईयर के संबंध में यह निर्देश जारी किया गया कि इनकी परीक्षाएं होंगी। लेकिन परीक्षा के सिस्टम में बदलाव होगा। प्रश्न पत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे। लेकिन अब तक यह तय नहीं हुआ है कि नए फार्मूले से परीक्षा कब से होगी। रविवि समेत राज्य के अन्य विवि उच्च शिक्षा के निर्देश के इंतजार में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The students took the open university examination not just sitting at the center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b3kIcj
via IFTTT

No comments