बच्चे से मंत्री ने पूछा- बड़े होकर क्या बनोगे, जवाब- शिक्षामंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बस्तर जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर स्कूली बच्चों को निर्बाध पढ़ाई के लिए जिला प्रशासन के ‘आमचो बस्तर’ रेडियो के माध्यम से शिक्षा कार्यक्रम की सराहना की है। शिक्षामंत्री ने जब लाउस्पीकर से पढ़ाई कर रहे छात्र पुष्पराज और कैलाश से यह पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं? तो उसने तपाक से जवाब दिया कि वह शिक्षामंत्री बनेगा। इससे पहले शिक्षामंत्री ने लाउडस्पीकर पर ही गांव को संबोधित भी किया।
शिक्षामंत्री ने सूरजपुर में कलेक्टर रहने के दौरान रजत बंसल के किए कार्यों को याद किया और कहा कि आज भी स्कूलों में उनका नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य शासन ने ‘पढ़ाई तुंहर दुआर’ की शुरुआत की है। लेकिन हर जगह नेटवर्क तथा सभी बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं होने के से बच्चों को लाउडस्पीकर के माध्यम से शिक्षा देने की व्यवस्था की जा रही है। इसी अनुक्रम में ‘आमचो बस्तर’ रेडियो बहुत ही सार्थक प्रयास है। शिक्षा मंत्री एवं अतिथियों ने पठन अभियान का भी शुभारंभ किया। जिससे पंचायतों और ग्रामीणों को पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है। सरपंच, पंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधि और सीख कार्यक्रम के वालंटियर बच्चों को शिक्षा देंगे।
बच्चों ने गाया ‘अरपा पैरी के धार’
मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों बच्चों से किए सवाल का जवाब सुनकर काफी प्रभावित हुए। छात्रा ललिता, मंदीप, कामिनी और नूतन ने ‘अरपा पैरी के धार’ गीत को लय में गाया। ज्ञानवर्धक कहानी सुनाई उससे हमे क्या सीख मिलती है यह भी बताया। मंत्री ने चॉकलेट देकर उनका हौसला बढ़ाया।
सभी पंचायतों में चलाएंगे पठन कौशल कार्यक्रम
कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि आने वाले समय में 5 हजार वालंटियर्स एवं शिक्षकों की मदद से बच्चो में अभिव्यक्ति कौशल बढ़ाने की योजना तैयार की है। जिसके लिए जिले के सभी पंचायतों में पठन कौशल कार्य्रकम के तहत स्कूली बच्चों को पुस्तकें, समाचार पत्र, पत्रिका, सहित अन्य ज्ञानवर्धक कहानी के साथ ही पुस्तकों को पढ़ने की आदत करवाएंगे। इससे रुक-रुककर पढ़ने वाले बच्चों की यह दिक्कत दूर होगी और बच्चों में बोलने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी होगी।
शिक्षा को रुचिकर बनाने की कोशिश करें: बघेल
विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी पंचायतों में कोविड-19 के इस दौर में शिक्षा को लेकर रुचिकर कार्य करने की बात कही। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, एसपी दीपक झा, दिनेश यदु, बलराम मौर्य, जेडी एएल राठिया, डीईओ राजेन्द्र झा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फतेसिंह परिहार, गणेश बघेल, आशीष मिश्रा, भृगु तिवारी, शोभाराम, नारायण कश्यप, अशोक पांडेय, केके जोशी, सुषमा झा, युनिसेफ के शेषागिरी आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPj1DW
via IFTTT
No comments