Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ढोलक में छुपाकर ले जा रहे थे 24 किलो गांजा, 3 गिरफ्तार

ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से 24.150 किलोग्राम गांजा पंजाब लेकर जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। केशकाल पुलिस ने थाने के सामने जांच में गाड़ी में रखे गांजे को जब्त किया। जब्त किए गए गांजे की कीमत 12 लाख रुपए है। निरीक्षक भीमसेन यादव ने बताया कि जब ये तस्कर गांजे को लेेकर कोंडागांव पहुंचे थे तभी इसकी जानकारी पुलिस को लग गई थी। जिसके बाद इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई।
इसके बाद नाके पास बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान एक सिल्वर रंग की कार चेकिंग की गई तो कार की डिग्गी के अंदर रखे ढोलक में छिपाकर रखा गया गांजा जब्त किया। निरीक्षक गांजा डिग्गी के अंदर छिपाकर रखे 3 पैकेट सेलोटेप और पन्नी में लपेटा हुआ पाया गया। जिसमें 24.150 किलो गांजा बरामद किया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अवैध गांजा को ओडिशा से खरीदकर बिक्री के लिए जिला होशियारपुर पंजाब ले जाना बताया। पकड़े गये गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध केशकाल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में अजय कुमार चौधरी, पांडव कुमार और अतुल सिंह शामिल हैं। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक लिलेश ध्रुव, ईश्वर नेताम, महेन्द्र नेताम, तीजूराम मण्डावी आजु राम शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h66fP2
via IFTTT

No comments