Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मंडी टैक्स के दायरे से मुक्त होंगे किसान

कृषि विज्ञान केंद्र में रविवार को बलराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिले के कृषक सम्मान निधि प्राप्त किसान शामिल हुए और आत्मनिर्भर कृषि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख इसका लाभ लिया। यह कार्यक्रम पूरे देश के कृषि विज्ञान केंद्रों में एक साथ आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि किसान अब गांवों में उद्योग लगाकर अपने उत्पादों को पूरे देश में बेच सकते हैं। आने वाले दिनों में किसानों को मंडी टैक्स के दायरे से मुक्त रखा जाएगा। किसान आपस में मिलकर किसान उत्पादक संगठन बनाकर खेती को व्यवसायिक रूप देकर लाभ ले सकते हैं।
पीएम ने उन्होंने कहा कि देश की पहली किसान ट्रेन की शुरुआत महाराष्ट्र से गुजरात तक हो चुकी है, जो किसानों के उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाएगी। यह एक चलता फिरता कोल्ड स्टोरेज है, जिसमें किसान बिना नुकसान के अपने फलों एवं सब्जियों का अच्छा दाम प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान मौजूद थे।

किसान बोले- व्यावसायिक खेती से ही मिलेगा लाभ
कार्यक्रम में शामिल 39 किसान पीएम की बातें सुनने के बाद कहा कि आने वाले दिनों में व्यावसायिक खेती करेंगे। इसके लिए किसानों का समूह बनाया जाएगा और आधुनिक तरीके से खेती करने वाले वैज्ञानिकों को इसमें शामिल किया जाएगा। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके नाग ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र के वैज्ञानिक लगातार उनकी मदद कर रहे हैं। किसानों को किस सीजन में कौन सी फसल की खेती कब और कैसे करनी है। इसके बारे में समय-समय पर उन्हें जानकारी दी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers will be exempt from market tax


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33LxHxP
via IFTTT

No comments