मुख्यमंत्री ने ली बधाई, बोले- उद्गम में अब हर साल होगा अरपा महोत्सव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर जिला व ब्लॉक मुख्यालयों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बिलासपुर के मंथन सभागृह में कांग्रेस के नेताओं से मुख्यमंत्री जुड़े। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय लोग मानते हैं कि उनके मुख्यमंत्री बनने से अरपा का विकास हो रहा है। अरपा के लिए सही में काम हो रहा है। अरपा विकास प्राधिकरण बना दिया गया है। उद्गम स्थल से लेकर बिलासपुर तक अरपा दिखनी चाहिए।
ये हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष उद्गम स्थल पर अरपा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अटल ने तखतपुर और लोरमी के बाढ़ पीड़ितों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने मुंगेली से जुड़े वहां के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस से जानकारी ली। मस्तूरी ब्लाॅक से पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर यादव सहित कांग्रेसजन जुड़े थे। लहरिया ने छत्तीसगढ़ी गीत गाकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तखतपुर और लोरमी के बाढ़ पीड़ितों व किसानों के नुकसान का सर्वे कराने जिला कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया गया है,सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,बिल्हा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला,प्रदेश सचिव महेश दुबे, बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, प्रदेश महिला कांग्रेस के शिल्पी तिवारी,सीमा सोनी आदि मौजूद थे।
शैलेश ने रायपुर में की मुलाकात
बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। अरपा नदी के लिए दोनों बैराज शिव घाट व पचरी घाट के लिए 99 करोड़ देने के लिए, स्मार्ट सिटी के रोड व नाले के लिए, बिलासपुर के विकास में प्राथमिकता देने के लिए भी आभार जताया। उन्होंने बिलासपुर के पहले फोरलेन ब्रिज पर चर्चा की।
साठ का हो गया हूं पर सठियाया नहीं
पीसीसी उपाध्यक्ष ने बघेल से कहा कि हमारे बीच इस बात पर बहस चल रही है कि आपका 59 वर्ष पूरा हुआ या 60 वर्ष। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 वर्ष का हो गया हूं लेकिन सठियाया नहीं हूं।
युवा कांग्रेस ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित
जिला युकां ने एयू में हुए समारोह में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। इस दौरान संसदीय सचिव रश्मि सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिपं अध्यक्ष अरुण चौहान, महेंद्र गंगोत्री, भावेंद्र गंगोत्री, रंजीत सिंह मौजूद थे।
एनएसयूआई ने नेवरा गौठान सदस्यों को सम्मानित किया: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मोर गौठान, मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत नेवरा गौठान समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही यहां मौजूद गौमाता को चारा खिलाए। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा, लक्की मिश्रा, अर्पित केशरवानी, सोहराब खान, विशेष गुप्ता, विवेक साहू, आकाश श्रीवास्तव, नाजिम हुसैन मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ncQhW
via IFTTT
No comments