Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बैंककर्मी सहित जिले में कोरोना से तीन की मौत, 35 नए संक्रमित

जिले में रविवार को तीन कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत हुई है। एक ने घर पर तो दूसरे ने मेकाहारा रायपुर और तीसरे मरीज ने रात 10.30 बजे शहर के कोविड अस्पताल में दम तोड़ा है। मरने वालों में एक स्टेट बैंक के कर्मचारी हैं। आज हुई तीन मौतों को मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है। वहीं एसबीआई व्यापार विहार के पांच और जिला न्यायालय के दो कर्मचारियों सहित जिले में 35 नए मरीज भी मिले हैं। पांच मरीजों में सर्दी-खांसी, बुखार सहित कोविड-19 के लक्षण हैं।
एक की घर पर तो दो की अस्पताल में मौत: व्यापार विहार एसबीआई में पदस्थ 52 वर्षीय बैंककर्मी 18 अगस्त को पॉजिटिव हुए। एसिटोमेंटिक होने की बात कहते स्वास्थ्य विभाग ने हुए उन्हें अस्पताल की जगह होम आइसोलेट की व्यवस्था कर दी। शनिवार रात को जब बैंककर्मी की हालत बिगड़ी तो स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने किसी तरह फोन तो उठा लिया लेकिन उन्हें 108 को बुलाकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सिम्स आने से पहले ही बैंककर्मी की मौत हो गई।

इधर दयालबंद निवासी 78 वर्षीय वृद्ध की मौत रायपुर मेकाहारा में हुई है। बुजुर्ग 21 अगस्त को पॉजिटिव हुए थे। कोविड अस्पताल में रात 10.30 बजे पचपेड़ी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर सिम्स में भर्ती कराया। जांच के बाद शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो रविवार की सुबह उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।

108 कर्मी को नहीं पता था पॉजिटिव है मरीज

108 के कर्मचारियों के पास रात 3 बजे फोन आया और वे 15 मिनट में अमेरी पहुंच गए। उन्हें किसी ने ये नहीं बताया कि मरीज कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने सामान्य मरीजों की तरह मरीज को उठाकर एंबुलेंस से सिम्स छोड़ा। यहां उन्हें पता चला कि वह पॉजिटिव है। तब तक सिम्स के डॉक्टर सहित पांच-छह लोग मरीज के संपर्क में आ चुके थे। 108 के तीनों कर्मचारियों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दे दिया है और क्वारेंटाइन हो गए हैं।

अपोलो में भी मिला संक्रमित : जिला कोर्ट से 43 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर एसबीआई व्यापार विहार से 38, 58, 57, 36 वर्षीय कर्मचारियों के अलावा एसबीआई रामा पोर्ट के 40 वर्षीय कर्मचारी को मिलाकर कुल पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इधर महापौर के बड़े भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव की घर पर तबीयत बिगड़ी अपोलो में भर्ती। वे 19 अगस्त को पॉजिटिव आए थे।

17 डिस्चार्ज : 35 नए मिले मरीजों को मिलाकर अब शहर में कुल मरीजों की संख्या 1252 हो गई है। इनमें से अब तक 924 ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं। 310 अभी अस्पताल में भर्ती हैं और कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three killed by corona in district, including bank worker, 35 newly infected


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FRDDLR
via IFTTT

No comments