Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ब्लैकमेल कर डेढ़ साल से लगातार दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

ब्लैकमेल कर करीब डेढ़ साल से लगातार दुष्कर्म करने एवं परिजनों से रुपए एठने वाले आरोपी लाल कोठी अऊ गेट डीग निवासी मनोज पुत्र हरप्रसाद पुजारी को थाना प्रभारी पंजाब सिंह ने डीग से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर 3 दिन के पीसी रिमांड पर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा निवासी पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था कि दिसंबर 2018 में प्रार्थीया के मकान में लाल कोठी अऊ गेट डीग निवासी मनोज पुत्र हरप्रसाद पुजारी अपना नाम छुपा कर मोहित शर्मा ब्राह्मण बता कर कमरा लेकर रहने लगा। उसने कहा कि वह नदबई में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। देर रात को लौटकर दुकान से आता हूं और बड़ी चालाकी से गेट खुलवाने कि कहते हुए घर का मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद मोहित मोबाइल से प्रार्थीया से अश्लील बात करने लगा।

1 माह बाद आरोपी ने अनजान नंबर से फोन कर बताया तुम्हारे अश्लील फोटो हैं, जो मैंने चुपके से खींचे हैं। मोहित ने अपने मोबाइल में उसके कुछ अश्लील फोटो दिखाएं और फोटो वायरल कर बदनाम करने का दबाब डालकर आए दिन प्रार्थीया के साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने कहा अगर किसी को इस बारे में बताया तो यह फोटो व वीडियो वायरल कर दूंगा। इस डर से प्रार्थीया चुप रही और परेशान होने लगी।

प्रार्थीया ने सारी बातें घरवालों को बताई। जिसका पता आरोपी मोहित को चल गया। मोहित द्वारा ब्लैकमेल कर नाजायज रकम की मांग करते रुपए भी ऐंठ लिए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी मनोज पुत्र हरप्रसाद पुजारी को डीग से गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gy9L3B
via IFTTT

No comments