नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
एक गांव में गांव के ही चार युवकों द्वारा खेत से चारा लाती नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। अपने भाई के साथ गुरुवार को थाने पहुंची 16 वर्षीया पीड़िता ने नामजद युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब 4 बजे वह अपने चाचा के खेत से गाय के लिए चारा काटकर ला रही थी। जैसे ही वह बंध की पाल पर पहुंची तभी गांव के ही चार नामजद युवक वहां आ गए तथा उसे जबरन पकड़कर पोखर के पास ले गए तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आने पर आरोपी भाग गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hC9EW6
via IFTTT
No comments