Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राममंदिर भूमिपूजन... निकली बाइक रैली, आतिशबाजी हुई

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को हुए भूमिपूजन को लेकर नगर सहित गांव-गांव में खुशियां मनाई गईं। हिंदू संगठनों के आह्वान पर लोगों ने शाम को आंगन में दीप प्रज्जवलित कर इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनें। इस मौके पर नगर के रामजानकी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई। इसके बाद 1992 में कारसेवकों के रूप में भानुप्रतापपुर से जाने वालों का सम्मान किया गया। मंदिर से लेकर बाबा शतराम शाह चौक तक श्रीराम कीेजयकारा के साथ पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद नगर में बाइक रैली निकाली गई।
भूमिपूजन की खुशी में नगर को भगवा झंडे से सजाया गया था। नगर को दीपों से सजाया गया और घर-घर में दीप जलाए गए। सुबह से हिंदी संगठनों के लोगों ने नगर में भ्रमण कर इस एेतिहासिक दिन को यादगार बनाया। कारसेवा में शामिल हेमप्रकाश शिवहरे, रामलखन शर्मा, कोमल सिंह ठाकुर, महरसिंह पटेल, बुधराम पटेल का सम्मान किया गया। वही स्व सुहूराम साहू, धर्मदास हर्दवानी, स्व. दुर्गा प्रसाद कराठी के परिजनों का सम्मान किया गया। कारसेवक कोमल सिंह ठाकुर ने यात्रा को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद से अयोध्या पैदल गए। इस दौरान कार सेवकों के साथ मारपीट की गई। आंसूगैस छोड़़े गए इसमें कई लोग शहीद हो गए।
बाइक रैली संबलपुर पहुंची
नगर में सभी वर्ग के लोगों ने बाइक में भगवा झंडा लेकर नगर का भ्रमण किया और संबलपुर से भी बस्तर सेना के समर्थक बाइक लेकर भानुप्रतापपुर पहुंचे। इसके बाद भानुप्रतापपुर में भ्रमण के बाद बाइक रैली संबलपुर में पहुंची। क्षेत्र श्रीराम के नारों से गूंज उठा। संबलपुर में बस्तर सेना और हिंदू विचार मंच द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना हुई। प्रसाद बांटे गए। शिवसेना द्वारा भी राम मंदिर भूमिपूजन को पर्व व त्योहार के रूप में मनाया। शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर भगवान रामचंद्र की आरती उतारी गई। इस मौके पर शिवसैनिकों ने मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा, खेमलाल मोहल्ला, लवलेश पाठक, गोकर्ण डांडिया, सुरेश ध्रुव, मानपुर वीके, मनोज यादव उपस्थित थे।

सड़क के दोनों ओर सजाया भगवा ध्वज
कोरर | राममंदिर शिलान्यास के अवसर पर कोरर के रामभक्तों द्वारा राममंदिर में पूजा अर्चना के बाद डीजे के साथ आतिशबाजी की। इससे पहले कोरर के मुख्य मार्ग पर दोनों ओर भगवा पताका युवाओं द्वारा लगाया गया। तेज बारिश होने के बावजूद राम भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, अनूप सिंह राठौर, रितेश पांडे, रिंकू शुक्ला, भोलू परिहार, अनिल यदु, चंदू शुक्ला, मनीष चौहान, बलवंत ठाकुर, राजेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
51 किलो के लड्‌डू का लगाया भोग : भाजपा कांकेर द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।
इस मौके पर 51 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शालिनी राजपूत, सालिक राम साहू, दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, निपेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी आदि उपस्थित थे।

चारामा | अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के अवसर पर नगर के दीनदयाल चौक में हिंदू संगठनों द्वारा आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर भाजपा मंडल व हिंदू संगठन द्वारा चौक चौराहों को भगवा ध्वज से सजाया गया। बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में तिलक लगाकर पुजा अर्चना किया गया। संगठन के आह्वान पर लोगों ने शाम को अपने अपने घरों के सामने दीप जलाकर इस मौके के साक्षी बने। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोल्डी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तम साहू, दीपाकर सिन्हा, ओमप्रकाश साहु, मनोज साहू, नवीन पटेल ,उमा देवा शर्मा, सुलोचना मंडावी, संतोष नाहरे, परमेश्वर जैन, विजय मंडावी, रवि सिन्हा, परमेश्वर यादव, धर्मेंद्र कुंजाम, लोकेश बारसाागडे आदि उपस्थित थे।
हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाई गई खुशी
सरोना | भाजपा मंडल सरोना, बजरंग दल के युवा, दुर्गा वाहिनी व गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर अटल चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर हवन पूजन कर मंदिर निर्माण की निर्विघ्न निर्माण की कामना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया, तारा ठाकुर, चिंतामणी रामटेके, अजय हिरवानी, अनिल गजपाल, संजय गोलछा, टेकेश्वर सिन्हा, नीलेश गोलछा, भरत निषाद, रामाधार धनकर, सुरेश साहू, धनाजी निषाद, आदि उपस्थित थे।
राजीव गांधी चौक पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए
अंतागढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम को मंदिर निर्माण के अवसर पर राजीव गांधी चौक में दीप प्रज्जवलित कर जय श्री राम के नारे लगाते गोल्डन चौक तक रैली निकाली। पूर्व विधायक भोजराज नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग, उपाध्यक्ष अमल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ram temple bhoomi pujan ... bike rally, fireworks out


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kifbCY
via IFTTT

No comments