Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अमृतधारा और वेस्ट वियर में सुरक्षा के इंतजाम नहीं, खतरों के बीच सेल्फी लेने का शौक

जिले में 5 पर्यटन स्थल जितने खूबसूरत हैं, उतने ही खतरनाक। यहां सब कुछ है सिवाए सुरक्षा के। जल प्रपात के पास रेलिंग तो दूर कहीं संकेतक तक नहीं लगाएं गए है, लेकिन इस साल खतरा बड़ा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण की परवाह किए बिना युवा मौज-मस्ती में लगे हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन नहीं कर रहे हैं। तस्वीर अमृतधारा जलप्रपात की है। बारिश में हर साल यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ती आई है, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण से यहां पहुंचने वालों की संख्या कम है। फिर भी छुट्टी के दिन यहां काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर लोग अपनी जान जोखिम में डाल जलप्रपात के किनारों पर सेल्फी ले रहे हैं, जबकि इससे पहले ऐसी लापरवाही की वजह से कई जानें जा चुकी हैं, फिर भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। अमृतधारा के किनारों पर लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई रैलिंग दो साल से टूटी हुई है, लेकिन जिम्मेदार खतरे की इस संभावना से बेखबर हैं। मामले में ग्राम पंचायत लाई के सचिव संतलाल साहू ने बताया कि इस बारिश में जलप्रपात का पानी बढ़ने से बची हुई रेलिंग भी बह गई। कलेक्टर सत्य नारायण राठौर ने पिछले महीने अमृतधारा में हुई बैठक के दौरान उसे बनाने के आदेश दिए है, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

जिले में एक हफ्ते से हो रही बारिश, बढ़ा खतरा
लॉकडाउन के हटते ही जलप्रपात व पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इन सब के बीच प्रशासन भी लापरवाह नजर आ रहा है। कोरोना के खतरे के बीच मौज-मस्ती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। इधर दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने से कोरिया जिले में एक हफ्ते से बारिश जारी है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते भी तेज बारिश होने की जानकारी दी है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

सबसे अधिक बारिश मनेंद्रगढ़ में हुई
जिले में मंगलवार को 25.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 72.6 मिमी बारिश मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में दर्ज की गई है। जिले में एक जून से अब तक 796.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। इसमें अब तक बैकुंठपुर में 801.8, सोनहत में 855.0, मनेंद्रगढ़ में 1012.6, खड़गवां में 708.0, चिरमिरी में 673.7 और भरतपुर में 728.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।​​​​​​​

झुमका वेस्ट वियर में बढ़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूले, मास्क भी नहीं लगाते
झुमका वेस्ट वियर से ओवर फ्लो हो रहे पानी का नजारा देखने के लिए छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। आम दिन भी यहां लोगों का आना बना हुआ है। झुमका पिकनिक स्पॉट पास होने से लोग परिवार के साथ यहां घूमने आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तो दूर, सुरक्षा की अनदेखी करते हुए लोग खतरे के बीच सेल्फी लेने में मशगूल हैं। युवा वेस्ट वियर से बहते पानी के बीच मौज-मस्ती कर रहे हैं, जो कि जोखिम भरा हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritdhara and West Wear have no security arrangements, fond of taking selfie amidst dangers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ge3N88
via IFTTT

No comments